फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देरी से चलेगी चौरीचौरा एक्सप्रेस, मऊ तक ही चलेगी वाराणसी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वाराणसी मंडल के कादीपुर-सारनाथ स्टेशन के मध्य समपार संख्या-12/सी पर उपरिगामी पुल निर्माण के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, नियंत्रण, निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 15 नवंबर को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 90 मिनट देर से चलाई जाएगी। वहीं, गोरखपुर से 2, 3, 16 व 17 नवंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज (चौरीचौरा) एक्सप्रेस गोरखपुर से 40 मिनट देर से चलाई जाएंगी।
गोरखपुर से 13 नवंबर को चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस मार्ग में 10 मिनट देर से चलाई जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर से 15 नवंबर को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें