फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईवीआरआई बरेली भेजा गया बब्बर शेर भरत का विसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर : रविवार को मिर्गी का दौरा पड़ने से हो गई थी मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। बब्बर शेर भरत की मौत के बाद अब उसका विसरा जांच के लिए इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली भेजा गया है। इसके बाद इसे राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल भी भेजा जाएगा। रविवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मिर्गी का दौरा पड़ने से भरत की मौत की पुष्टि हुई थी।
पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व कर लिया था। भरत के अंदर कोई वायरस या दूसरी बीमारी तो नहीं थी, इसी की जांच के लिए सैंपल आईवीआरआई, बरेली भेजा गया है। दरअसल, मई में वन्यजीवों की लगातार मौत के बाद सैंपल भोपाल भेजा गया था। वहां से पुष्टि हुई कि बाघिन शक्ति की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई थी। इसी वजह से एहतियातन यह सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन

इटावा लायन सफारी से लाए गए बब्बर शेर भरत (7) की रविवार को चिड़ियाघर में मौत हो गई थी। सुबह अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नाइट सेल में ही गिर पड़ा। कीपरों ने तत्काल डॉक्टर को सूचना दी। मौके पर चिकित्सक पहुंचे और इलाज शुरू किया। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दोपहर करीब दो बजे उसकी सांस नॉर्मल भी हुई लेकिन फिर उसकी हालत खराब हो गई। शाम करीब चार बजे भरत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



दूसरे जानवरों के भी भेजे ब्लड सैंपल
चिड़ियाघर में बब्बर शेर भरत की मौत के बाद एहतियातन दूसरे जानवरों के भी ब्लड सैंपल आईवीआरआई, बरेली भेजे गए हैं। चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाघ, तेंदुआ और शेरनी गौरी के खून के सैंपल बरेली भेजे गए हैं। ये वन्यजीव फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन एहतियातन इनका सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें