फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकली-मिलावटी दवा बेचने वालों पर वार...सूचना देगा केमिस्ट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के वार्षिक आम सभा में पारित हुआ प्रस्ताव
विज्ञापन

सीएम ने व्यापारियों से धंधेबाजों के खिलाफ आगे आने का किया था आह्वान



गोरखपुर में फार्मा पार्क स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग करेगा संगठन
गोरखपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ने नकली व मिलावटी दवा बेचने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। रविवार को आयोजित वार्षिक आमसभा में पारित प्रस्ताव के अनुसार, अब फेडरेशन ऐसे धंधेबाजों की गोपनीय जानकारी जुटाकर पहले जिला प्रशासन को सौंपेगा। यदि उस पर कार्रवाई नहीं हुई तो सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जाएगा।
फेडरेशन के सचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि नकली दवाओं का धंधा प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है, जिससे ईमानदार व्यापारियों की साख और मरीजों की सेहत दोनों पर खतरा है। मुख्यमंत्री ने भी भरोसा दिलाया है कि नकली दवा धंधेबाजों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दिशा में गंभीर पहल करते हुए फेडरेशन ने औषधि प्रशासन व सीडीएफ की संयुक्त समन्वय समिति बनाने का भी प्रस्ताव पारित किया, ताकि समस्याओं का समाधान और सूचना साझा करने की प्रक्रिया पारदर्शी हो सके।
विज्ञापन

सभा में दूसरा महत्वपूर्ण प्रस्ताव गोरखपुर में फार्मा पार्क स्थापित करने को लेकर रखा गया। कहा गया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को दवा उत्पादन का हब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। गोरखपुर, जो पहले से दवाओं का बड़ा बाजार है, यहां फार्मा पार्क बनने से दवा उत्पादन के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इस संदर्भ में पूर्व औषधि महानियंत्रक एवं प्रदेश सरकार के फार्मा सलाहकार डॉ. जीएन सिंह को पहले ही पत्रक दिया गया है और जल्द ही रियायती दर पर भूमि आवंटन की मांग दोहराई जाएगी। सभा में जीएसटी स्लैब को लेकर भी संतोष जताया गया। फेडरेशन लंबे समय से दवाओं पर एक समान जीएसटी स्लैब की मांग कर रहा था, जिसे अब सरकार ने लागू कर दिया है। इस निर्णय से ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी। फेडरेशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आभार जताने और मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आमसभा में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष राजीव त्यागी, इब्राहिम मंसूरी, राकेश सिंह, सुरेश कुमार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री नीरज पाठक, नरेंद्र त्रिपाठी, बरेली के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी, महामंत्री चंद्रभूषण गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश नरूला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें