फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए चलेंगी 40 अतिरिक्त बसें

Sat, 01 Nov 2025 02:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या व वाराणसी रुट पर बढ़ेंगी बसें, प्रयागराज भी जाएंगे श्रद्धालु
विज्ञापन


गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। चार नवंबर से अयोध्या, वाराणसी के लिए तीन दिन तक अतिरिक्त 40 बसें चलाई जाएंगी। इससे अयोध्या, वाराणसी के पवित्र नदी में स्नान व रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही श्रद्धालु प्रयागराज भी जाएंगे।

कार्तिक पूर्णिमा व देव दिवाली के लिए श्रद्धालु अयोध्या और वाराणसी जाएंगे। इसे लेकर 40 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 50 बसें पहले से ही अयोध्या होते हुए लखनऊ के लिए चल रही हैं। अतिरिक्त बसों के कारण अब कुल संख्या 80 हो जाएंगी। प्रयागराज व वाराणसी जाने वाले यात्री कचहरी व नौसड़ बस स्टेशन से यात्रा करेंगे। वाराणसी के लिए वर्तमान में 10 बसें हैं, जिन्हें दोगुना किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज के लिए 10 बसें चलाई जा रही हैं। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। वहीं, बताया जा रहा है कि कुछ यात्री निजी वाहन व बसों से भी यात्रा करेंगे। इसके लिए श्रद्धालु बसों व वाहनों की बुकिंग भी कर रहे हैं।
इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या व वाराणसी के लिए यात्री ज्यादा रहते हैं, इसलिए इस रूट पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

देवउठनी एकादशी पर अयोध्या के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
देवउठनी या देवोत्थान एकादशी के लिए शुक्रवार को रेलवे बस स्टेशन पर भीड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन व स्नान करने के लिए अयोध्या रवाना हुए। इसे लेकर परिवहन निगम ने पहले ही तैयारी कर ली थी। निगम की ओर से करीब 30 अतिरिक्त बसें भी चलाई गई थीं।
विज्ञापन

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु अभिनव सिंह ने शनिवार को देव उठनी एकादशी को लेकर भगवान राम के दर्शन व स्नान के लिए अयोध्या जा रहे हैं। वहीं, जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि देवउठनी एकादशी का महत्व ज्यादा है, इस दिन दर्शन-पूजन करने के लिए अयोध्या जाने का सौभाग्य मिला है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अयोध्या जाने वालों की भीड़ रही। इस कारण अतिरिक्त बसों को इस रुट पर चलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें