लखनऊ विवि में गोमती पुस्तक महोत्सव 20 से 28 तक
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 20 से 28 सितंबर तक गोमती पुस्तक महोत्सव होगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आयोजन के संबंध में शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अफसरों के साथ बैठक की।
मंडलायुक्त ने कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाए। रूट पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए यातायात पुलिस अतिरिक्त ड्यूटी लगाए। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल होंगे। नगर निगम के अफसरों से कहा कि महोत्सव स्थल पर पीने के पानी, साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम प्राथमिकता पर कराएं। बैठक में एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव, एनबीटी इंडिया के निदेशक युवराज मलिक के अलावा जिला प्रशासन, ट्रांसपोर्ट, आरटीओ, नगर निगम समेत अन्य विभाग के जिम्मेदार मौजूद रहे।