फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमर उजाला ओलंपियाड में 250 विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा

Tue, 11 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
एसडी मॉडल स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। आगे भी अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी।

सोमवार को सुबह व शाम के सत्र में 10 से 11 बजे तक प्रमुख शिक्षण संस्थानों एसडी मॉडल स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, शिवालिक एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, अमर उजाला कार्यालय में संपन्न हुई। इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों के बच्चों ने अमर उजाला की साइट पर पंजीकरण के आधार पर परीक्षा दी।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा देने वाले बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और कहा कि अमर उजाला की और से करवाई जा रही परीक्षा बच्चों के हुनर को भी दर्शाता है, प्रतियोगिता के दौर में इस तरह की परीक्षा बच्चों को उनके अंदर छिपी कमियां को भी दर्शाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे न केवल यह जान सकें कि वे अपने समकक्ष विद्यार्थियों के बीच कहां खड़े हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

इस ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को परखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। ओलंपियाड की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दिए जाने वाले पुरस्कार-जिला स्तर पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को पदक व प्रमाणपत्र दिया जाएगा। राज्य स्तर पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को नकद पुरस्कार, शील्ड व प्रमाणपत्र राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

एसडी मॉडल स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें