फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने पंजियार्स अकादमी को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-73 स्थित ग्लोरी क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने पंजियार्स क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजियार्स क्रिकेट अकादमी 34.1 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हुई। टीम के लिए रोहन जगवानी ने 57 गेंदों में 66 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लोरी क्रिकेट क्लब की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम में अर्णा गोस्वामी (46) और सत्य ब्रत साहू (47) ने टीम को संभाला। टीम ने 36.1 ओवर में 195/8 रन बनाकर जीत दर्ज की। गेंदबाजी में देव यादव ने छह ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। इस दौरान कोच सूर्यांश यादव और पंकज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें