फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्ल्स टीम त्रिपुरा में सीबीएसई चेस चैंपियनशिप के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-17 गर्ल्स शतरंज टीम सीबीएसई जीआईआईएन चेस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अगरतला, त्रिपुरा रवाना हुई। टीम में इनाया कुकरेजा, रिद्धिमा गुप्ता, अनन्या दुधोरिया और अनिका त्यागी शामिल हैं। उनके साथ कोच निरंजन काला और कोच इरा सिंह (डी.पी. सिंह की पुत्री) मैनेजमेंट और रणनीति संभाल रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सीबीएसई नियमों के तहत आयोजित है, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कोच निरंजन काला ने बताया कि बच्चियों ने पूरे वर्ष कड़ी मेहनत से अपनी ओपनिंग, मिडिल गेम और एंडगेम रणनीतियों को मजबूत किया है। कोच इरा सिंह ने कहा कि टीम अपने प्रदर्शन से स्कूल और शहर का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें