ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह से दो नाबालिग छात्रा लापता हो गईं। सेक्टर अल्फा दो में रहने वाली लक्ष्मी ने मामला दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की की उम्र 14 साल है। वो कक्षा नौ की छात्रा है। 7 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। काफी देर बाद जब वो नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब 12 अगस्त को पुलिस से शिकायत दी है।
वहीं मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी मौती लाल इस समय सेक्टर अल्फा-2 में रहते हैं। उनकी 17 साल की बेटी छह अगस्त को कुछ सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तब से उसका कोई पता नहीं है। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। ब्यूरो