फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिरांडा हाउस के दिवाली मेले में जमकर थिरकीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से आयोजित किया गया मेला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित वार्षिक दिवाली मेला-ओनेला 2025 ने परिसर को दीयों की रोशनी, संगीत की धुन और एकता के रंगों से सराबोर कर दिया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नन्दा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तरफ से आयोजित मेले ने पारंपरिक उत्सव को आधुनिक जोश के साथ जीवंत कर दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने फिल्मी गानों पर युवा कलाकारों के साथ नृत्य किया। मेहंदी, रंगोली और दीया बनाने की प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मेले की शुरुआत डीयू की स्वर्ण पदक विजेता व टेडएक्स प्रवक्ता नंदिनी शर्मा के वक्तव्य से हुई। मेले में 18 खाद्य और गतिविधि स्टॉल्स ने स्वाद और मनोरंजन का अनूठा संगम पेश किया। पारंपरिक मिठाइयों से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक हर स्टॉल पर उत्साह का माहौल रहा। रंग-बिरंगे सेल्फी पॉइंट्स ने मेले की रौनक को यादगार बनाया जहां छात्रों और अतिथियों ने उत्साह से तस्वीरें खींचीं। कार्यक्रम का सबसे मार्मिक क्षण लक्षिता सोसाइटी के दिव्यांग विद्यार्थियों का संगीतमय प्रदर्शन रहा। उनकी मधुर आवाज ने सभागार को भावनाओं से भर दिया और यह साबित किया कि प्रतिभा किसी सीमा को नहीं मानती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें