फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेमी की पिटाई के बाद आत्महत्या की अफवाह पर प्रेमिका ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (उरई)। नदीगांव के लोहाई में प्रेमी की सरेराह पिटाई और फिर मौत की अफवाह सुनकर बुधवार को युवती ने घर के आंगन में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताते हैं कि प्रेमी और युवती को परिजनों ने घर में बातचीत करते पकड़ लिया था। युवक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवक को मुचलके पर छोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहाई निवासी रामकेश जयपुर में काम करता है। उसका बेटा दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ काम करता है। घर पर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी व बेटी मुस्कान (19) रहती थीं। बुधवार की सुबह 9 बजे लक्ष्मी खेत से चारा लेकर घर आई तो आंगन में पड़े टिनशेड से बेटी का शव दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। वह चीखती हुई घर के बाहर आईं। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद व नदीगांव प्रभारी शशिकांत चौहान और फील्ड यूनिट की टीम पहुंच गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मुस्कान का अहेता गांव निवासी बलवान से मिलना जुलना था। सोमवार को बलवान लोहई गांव में मुस्कान से मिलने आया था। खेत पर गई लक्ष्मी को इसकी भनक लगी तो वह घर आई। उसने बेटी को युवक के साथ कमरे में बातचीत करते पकड़ लिया। इसके बाद उसने बेटी व युवक को ग्रामीणों के सामने डंडों से पीटा। ग्रामीणों ने भी युवक को हाथ-पैर बांधकर डंडों से पीटा। मुस्कान गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी न सुनी।
विज्ञापन




मुस्कान की मां ने युवक के खिलाफ थाने में बेटी से छींटाकशी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बलवान को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि उसी दिन से मुस्कान तनाव में थी। बुधवार को किसी ने अफवाह उड़ा दी कि बलवान ने आत्महत्या कर ली है। इसी से तनाव में आकर उसने जान दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के साथ मारपीट के बाद परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था और रात में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी।





प्रेमी को बचाने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही मुस्कान



कोंच। लोहई गांव निवासी युवती मुस्कान का दो वर्ष से अहेता गांव निवासी बलवान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुस्कान के घर में उसकी मां लक्ष्मी ही रहती है। इसलिए वह प्रेमी से बातें करती रहती थी। सोमवार को मां के खेत पर चले जाने के बाद उसका प्रेमी अपने एक दोस्त के साथ गांव पहुंच गया। दोस्त सड़क पर खड़ा रहा और प्रेमी मुस्कान के घर में पहुंच गया। बेटी के साथ युवक को देख मां अपना आपा खो बैठी और मुस्कान व बलवान के साथ मारपीट करने लगी। डंडे से उसने प्रेमी के ऊपर कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। आवाज सुनकर मोहल्ले के कई लोग आ गए और प्रेमी के साथ मारपीट करने लगे। लोगों ने उसे नाली में गिरा दिया और दुपट्टे से उसके पैर बांध दिए। लाठी से उसके ऊपर हमला करने लगे। प्रेमी को पिटता देख मुस्कान उसे बचाने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी न सुनी और मारपीट होती रही। मारपीट के दौरान उसकी मां ने मुस्कान के ऊपर भी लाठी से हमला किया था। (संवाद)

पांच साल पुराने झगड़ों का जिक्र मिला दो कॉपियों में



पुलिस को मुस्कान के शव के पास से दो कॉपियां मिली हैं। इनमें पांच साल पहले घर में हुए जरा-जरा से झगड़ों का जिक्र किया गया है। दो कॉपियों में चार से पांच पन्नों में मुस्कान लिखती आ रही थी। किस तारीख को घर में मुस्कान से किस-किस की कहासुनी हुई है। इसका जिक्र पन्नों में किया गया है। पुलिस ने दोनों कॉपियों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है को जांच की जा रही है।
विज्ञापन




प्रेम प्रसंग को लेकर युवती ने आत्महत्या की है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



- परमेश्वर प्रसाद, सीओ कोंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें