फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर छात्राओं ने दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली ने शुक्रवार को सेवा समर्पण सप्ताह के तहत प्रगति विहार स्थित साई बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत छोटे-छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पर प्रस्तुति देकर की। एक छात्रा ने अपनी मधुर आवाज में हनुमान चालीसा का गायन किया। वहीं, छात्राओं ने मीरा हो गई मगन भजन पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। इसके अलावा बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को ग्रुप की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुभाष रुस्तगी ने बताया कि आज के समय में बेटियां बेटों के समान हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। फेडरेशन ऑफिसर रीता बुदियाल ने समाज में बेटियों के प्रति हो रहे भेदभाव पर प्रकाश डालते हुए एक मार्मिक कविता-क्यूं दुनिया ने ये रस्म बनाई है सुनाई। इस अवसर पर सीमा वर्मा, अनिता सक्सेना, रजनी गुप्ता, मुन्नी देवी, रविंद्र कुमार सक्सेना, सरोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें