फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 15वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत

Thu, 24 Oct 2019 04:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन

सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी की 15वीं मंजिल के फ्लैट से गिरकर 11वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुई घटना के बाद परिजनों ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद कैलाश अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में प्रशांत शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका फ्लैट 15वीं मंजिल पर है। प्रशांत शर्मा की 16 वर्षीय बेटी रिया शर्मा मंगलवार रात करीब 11 बजे 15वीं मंजिल से गिर गई। इसके बाद तुरंत उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया।

बुधवार सुबह कैलाश अस्पताल से कोतवाली सेक्टर-20 मीमो पहुंचा तो वहां से स्थानीय थाने कोतवाली सेक्टर-49 को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल व सोसाइटी में पहुंची। पहले घरवाले पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिया रेयान स्कूल में पढ़ती थी। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या व हादसे को लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें