फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महादेव, मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है?': सुसाइड नोट लिख 5वीं मंजिल से कूदी युवती, अधूरा रह गया बरखा का सपना

Fri, 06 Feb 2026 08:49 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

जांच में पता चला है कि युवकी को उसकी नानी ने पढ़ाया लिखाया है। पुलिस को परिजन ने बताया कि युवती पिछले कई दिन से मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। 
विज्ञापन
पांचवीं मंजिल से कूदी युवती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएड के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलपुरा गांव में एक 30 वर्षीय युवती ने सुसाइड नोट लिखकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बचपन से नानी के पास रह रही थी बरखा
कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव खोजी थाना केराकत जौनपुर निवासी बरखा सिंह (30) जलपुरा गांव में ट्विंस बिल्डिंग में अपनी नानी के पास बचपन से रहती थी। युवती की मां की मौत हो चुकी है। वहीं युवती के पिता अलग रहते हैं। 

कमरे में मिली सुसाइड नोट
गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवती अपने फ्लैट की छत पर गई थी। वहां से उसने पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती ने लिखा कि महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है, मैं अब जीना नहीं चाहती। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। 

मेकअप आर्टिस बनने का था सपना
जांच में पता चला है कि युवकी को उसकी नानी ने पढ़ाया लिखाया है। पुलिस को परिजन ने बताया कि युवती पिछले कई दिन से मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। उसका सपना मेकअप आर्टिस्ट बनने का था। जिसे लेकर वह काफी समय से प्रयास कर रही थी। मगर निजी कारणों और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अवसाद में रहने लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें