फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कोर्ट के आदेश पर प्रेमी के सुपुर्द की प्रेमिका का अपहरण, युवक ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 01 Feb 2021 07:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
हरियाणा कोर्ट के आदेश पर प्रेमी के सुपुर्द की प्रेमिका का अपहरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
हरियाणा की कोर्ट के आदेश पर प्रेमी के सुपुर्द की गई युवती को कासना से अगवा करने का मामला सामने आया है। युवती चार माह से बुलंदशहर के युवक के साथ लिव इन यानि सहमति संबंध में रह रही थी। आरोप है कि युवती के परिजन ने रविवार को युवक को कमरे में बंद कर दिया और प्रेमिका को मारपीटकर अपने साथ ले गए। युवक ने परिजन का अपहरण का केस दर्ज कराकर झूठी शान के लिए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर एक टीम हरियाणा के लिए रवाना की है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के सुरजावली गांव निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह पूर्व में गुरुग्राम स्थित एक ईकॉमर्स कंपनी में काम करता था। इसी कंपनी में हरियाणा के भौरा कलां हरियाणा निवासी नंदनी भी काम करती थी। नौकरी के दौरान ही सुशील और नजदीकी बढ़ गई थी। सुशील के नौकरी छोड़ने के बाद नंदनी परिवार को छोड़कर सुशील के पास आ गई। सुशील कासना कस्बे में कमरा किराये पर लेकर नंदनी के साथ सहमति संबंध में रहने लगा।

सुशील को गिरफ्तार कर ले गई
सुशील का कहना था कि परिजन की अनुमति के बगैर दोनों लगभग चार माह से यहां रह रहे थे। उन्होंने एक कंपनी में नौकरी की और दूसरी में तलाश रहे थे। दूसरी ओर नंदनी के परिजन ने हरियाणा के थाने में अपहरण का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस नंदनी को तलाश रही थी। शनिवार को हरियाणा पुलिस नंदनी को बरामद और सुशील को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन


पुलिस ने नंदनी को सुशील के सुपुर्द कर दिया
सुशील का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने पटौदी कोर्ट में नंदनी के बयान दर्ज कराए। इसमें नंदनी ने सुशील के साथ रहने की जिद की और परिजन के साथ जाने से इनकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नंदनी को सुशील के सुपुर्द कर दिया। रविवार को सुशील कैब से नंदनी को लेकर कासना स्थित कमरे पर आया। इसके  बाद नंदनी के परिजन यहां पहुंचे और उन्होंने सुशील को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नंदनी को बुरी तरह पीटा और जबरन अपने साथ ले गए।

झूठी शान के लिए होती हैं हत्या, इसलिए सता रहा डर
सुशील का कहना है कि हरियाणा में झूठी शान के पूर्व में कई हत्याएं हो चुकी हैं। इसके चलते उसे नंदनी की हत्या का डर सता रहा है। इसलिए उसने पुलिस को सूचना देकर नंदनी के परिजन पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है और नंदनी की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें