फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल फ्रेंड के बात नहीं करने से था नाराज, दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ल फ्रेंड के बात नहीं करने से था नाराज, दे दी जान
विज्ञापन

नोएडा। गर्ल फ्रेंड के बात नहीं करने से नाराज सॉफ्टवेयर इंजीनियर योगेंद्र श्रीवास्तव (26) ने मंगलवार रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने गर्ल फ्रेंड से बात नहीं करने का जिक्र करते हुए लिखा है कि इस घटना के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला योगेंद्र सेक्टर-62 स्थित रसूलपुर नवादा में एक पीजी में रहता था। वह सेक्टर-16 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। अभी वह घर से काम कर रहा था। योगेंद्र के साथ रहने वाला दोस्त मंगलवार को अपने कार्यालय गया था। रात करीब 12 बजे जब वह लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो योगेंद्र का शव पंखे से लटका था। कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कमरे से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें योगेंद्र ने अपनी गर्ल फ्रेंड के बारे में लिखा है कि उससे कई दिनों से बात नहीं हो रही है। इस कारण वह परेशान है। वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। नोट में ही उसने अपने मोबाइल, व्हाट्सएप गैलरी का पासवर्ड भी लिखा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें