फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, सहकर्मी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव सबरस के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। भाई अशोक ने मृतक युवती के सहकर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक निवासी गली नंबर-5 तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी ने बताया कि उसकी बहन रंजना गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित बैंक में नौकरी करती थी और गुरुग्राम में ही किराए पर रहती थी। अशोक ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल पर सूचना मिली कि उनकी बहन का एक्सीडेंट हो गया है। बहन तावड़ू के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे, तब तक बहन की मौत हो चुकी थी। शव को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया गया। अशोक ने बताया कि उनकी बहन रंजना के साथ नीरज तंवर पुत्र रामचंद्र नाम का लड़का नौकरी करता था। रविवार को रंजना कार में नीरज के साथ थी। अशोक का आरोप है कि उनकी बहन के साथ हुए एक्सीडेंट में नीरज भी घायल हुआ है। आरोपी नीरज ने हादसे के 2 घंटे के भीतर ही कार को एजेंसी में ठीक कराने के लिए भेज दिया। अशोक का आरोप है कि नीरज नशे में गाड़ी चला रहा था। हादसे के दिन ही नीरज तंवर ने उन्हें फोन कर रंजना के बारे में पूछा था। उन्हें शक है कि शराब के नशे में नीरज ने उनकी बहन के साथ जोर जबरदस्ती की होगी। इसके बाद जान से मार दिया। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें