फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कल प्रदर्शन करेंगे जिम्स के आउटसोर्स कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई भर्ती प्रक्रिया से बढ़ी चिंता, रोजगार सुरक्षा की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी सोमवार को नियमितीकरण और रोजगार सुरक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया है।कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से संस्थान में सेवाएं दे रहे हैं और कोविड-19 महामारी के दौरान भी जोखिम उठाकर मरीजों की सेवा की थी, लेकिन अब तक उनके भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है। उनका आरोप है कि हाल ही में शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया के कारण कार्यरत कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में उनके हितों की रक्षा का आश्वासन दिया गया था, लेकिन नई भर्तियों से रोजगार पर संकट की आशंका बढ़ गई है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारी सोमवार को प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। उनका कहना है कि यदि नियमितीकरण और नौकरी की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, जिम्स प्रबंधन ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि किसी की नौकरी पर कोई खतरा नहीं है। प्रबंधन के अनुसार शासन से विभिन्न श्रेणियों में 1143 पद स्वीकृत हुए हैं, जिनके आधार पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। साथ ही संस्थान ने कहा है कि वर्तमान कर्मचारियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें