फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेट्रोल महंगा, डिलीवरी पार्टनर्स ने की वेतन बढ़ाने की मांग, मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-गिग वर्कर्स परेशान, सुनने वाला कोई नहीं, किया प्रदर्शन तो मैनेजर ने दी काम से निकालने की धमकी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। वैश्विक उथल पुथल के चलते बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम से सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि गिग वर्कर्स भी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में उनकी ओर से जब निजी डिलीवरी कंपनियों से वेतन बढ़ाने की मांग की गई तो मैनेजर ने काम से निकालने की धमकी दी, जिसके बाद सोमवार को जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ जो देर शाम तक चला।

सेक्टर-58 स्थित निजी डिलीवरी कंपनी के एक सेंटर में गिग वर्कर्स ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि जिस तरह से पेट्रोल का दाम बढ़ा है, उसी तरह कंपनी भी उनका सहयोग करे और उनका वेतन बढ़ाए। आमतौर पर पहले उन्हें 200 रुपये का काम होने पर 150 रुपये तक मिलता था, लेकिन वही अब सिर्फ 40 रुपये तक सीमित हो गया है। ऐसे में अब कंपनी लगातार मुनाफा घटा रही है और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे गिग वर्कर्स का मुनाफा भी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या से जूझ रहे गिग वर्कर्स ने आसपास के सभी सेंटरों में प्रदर्शन किया और वेतन बढ़ाने की मांग की। हालांकि जब इस मामले को लेकर उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि मैनेजर ने वेतन बढ़ाने के बजाय उनकी आईडी बंद कर देने यानी काम से निकालने की धमकी दी है। यही नहीं, पुलिस को बुलाकर जेल में डालने की धमकी दी। अब गिग वर्कर्स परेशान हैं, उनका कहना है कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है, मैनेजर काम से निकालने की धमकी देता है, कइयों का घर इसी पैसे से चल रहा है, उनका कहना है कि इस महंगाई के बीच मैनेजर की काम से निकालने की धमकी के चलते वह भी चुप हो जाते हैं और मजबूरन कम पैसे में काम करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें