फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीआईएससीई यूपी रीजनल एथलेटिक्स मीट में गाजियाबाद का दबदबा, जीते आठ स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 के सेंट जोसेफ स्कूल में सीआईएससीई यूपी रीजनल एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन मंगलवार को गाजियाबाद के एथलीटों ने आठ स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीतकर तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। वाराणसी की टीम भी सात स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। मेरठ चार-चार गोल्ड और रजत और तीन ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरे पायदान पर है। प्रतियोगिता में कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज टीमें हिस्सा ले रही हैंं।


स्कूल की मीडिया प्रभारी हेमलता शर्मा ने बताया कि शॉर्ट पुट स्पर्धा के अंडर-17 में गाजियाबाद के यश कुमार शैलोट, अंडर-19 में वंश त्यागी व अंडर-14 में मेरठ के जास्किरत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। ऊंची कूद में अंडर-17 में गाजियाबाद के अश्विन रावत, अंडर-19 में हर्षित कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। लंबी कूद में अंडर-14 में गाजियाबाद के विराट सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में अंडर-14 में वाराणसी के हरिओम शुक्ला, अंडर-17 में गाजियाबाद के नैतिक त्यागी व अंडर-19 में वंश राज त्यागी ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के अंडर-17 में वाराणसी के सत्यम व अंडर-19 में मेरठ के अंश बालियान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 600 मीटर दौड़ में अंडर-14 में वाराणसी के आदित्य यादव, 3000 मीटर में अंडर-17 में मेरठ के प्रिंस पाल, 400 मीटर में अंडर-14 में वाराणसी के आदित्य यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 80 मीटर बाधा दौड़ में अंडर-14 में मेरठ के अनिरुद्ध, ट्रिपल जंप स्पर्धा में अंडर-17 में गाजियाबाद के पुरु सिंधु, अंडर-19 में वाराणसी के अमन अंसारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हैमर थ्रो स्पर्धा में अंडर-17 में वाराणसी के शाश्वत शेखर व अंडर-19 में प्रांजल सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें