फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उंगली पर नीली स्याही देखकर खुश हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा और दनकौर के चार स्कूलों के छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक का किया चुनाव, सेल्फी भी ली
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह के लिए मंगलवार को ग्रेटर नोएडा और दनकौर के चार स्कूलों के छात्रों ने मतदान किया। उंगली पर नीली स्याही देखकर छात्र खुश हुए। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल, पारस पब्लिक स्कूल में छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक को वोट के माध्यम से चुना। दनकौर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्रों ने वोट किया। वोट डालने के बाद छात्रों ने सेल्फी भी ली।


छात्रों ने कहा कि अमर उजाला की पहल के कारण उन्हें पहली बार मतदान करने का मौका मिला है। वोटिंग की प्रकिया भी काफी सरल रही। जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि मतदान को लेकर छात्रों में कई दिनों से उत्साह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मृणालिनी सिंह ने बताया कि छात्रों ने लोकतंत्र का महत्व समझा। गोपनीय तरीके से छात्रों ने मतदान किया। पारस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्म नागर व प्रधानाचार्य डॉ. श्रीजत्ता दत्ता ने कहा कि पहली बार शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया गया। छात्रों ने काफी उत्साह से वोटिंग की। डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक योगेंद्र मावी और संचालक पायल ने अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने वोट डालकर प्रिय शिक्षक चुनने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।


मतदान की प्रकिया भी काफी सरल थी। एक मिनट में ही वोट पड़ गया। - आयना श्रीवास्तव, जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेनो वेस्ट


वोट डालने के बाद दोस्तों के साथ सेल्फी खिंचवाई। अमर उजाला की ओर से अच्छी पहल शुरू की गई है। - एंजल, पारस पब्लिक स्कूल, ग्रेनो वेस्ट

वोट का महत्व वोटिंग के बाद पता चला। ऐसे आयोजनों से हमें लोकतंत्र के बारे में जानकारी मिलती है। - कायरा, प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल, ग्रेनो वेस्ट


पहली बार वोट डाला है। अपने प्रिय शिक्षक को जिताना है। इस प्रक्रिया में हिस्सा लेकर काफी अच्छा लग रहा है। -सोनल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, दनकौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें