फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के कैब चालक की ग्रेनो में हत्या

विज्ञापन
कैब चालक उधम - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद के कैब चालक की सेक्टर-36 में हत्या का मामला सामने आया है। चालक की पत्नी ने दो रिश्तेदारों को नामजद कराते हुए हत्या का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सोमवार आधी रात को पति ने कॉल कर कहा था कि ये लोग मुझे मार डालेंगे, इन्होंने कैब के टायरों से हवा भी निकाल दी है। इसके बाद महिला ग्रेनो पहुंची तो उसे अस्पताल में पति का शव मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना मसूरी क्षेत्र, आकाश नगर इंद्रगढ़ी निवासी सुशीला ने पुलिस को जानकारी दी कि पति उधम सिंह (42) सोमवार सुबह पांच बजे कैब लेकर दिल्ली गया था। दोपहर तीन बजे उसने सुशीला को कॉल कर कहा कि रिश्तेदार सुभाष ने उसे ग्रेटर नोएडा कैब लेकर आने को कहा है। इसके बाद वह ग्रेनो सेक्टर-36 में आ गया। यहां सुभाष का रिश्तेदार देवेंद्र कर्ज आदि के कारण कुछ दिन से अकेला रह रहा था। देवेंद्र मूलरूप से सिकंद्राबाद का रहने वाला है। इसके बाद सुशीला के मोबाइल पर सोमवार देर रात 12 बजे पति ने कॉल कर कहा कि ये लोग मुुझे मार डालेंगे। सुशीला ने देवर गणेश सहित अन्य को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। वह देर रात ही सेक्टर-36 में उस मकान में पहुंच गई जहां सुभाष और देवेंद्र रुके हुए थे, लेकिन यहां किसी ने खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला। परिजन उधम को वह देर तक तलाशते रहे। उधम की कैब भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली है।
सुबह नामजद आरोपी ने की कॉल
गणेश का आरोप है कि सुबह छह बजे सुभाष ने अंजान नंबर से कॉल कर कहा कि उधम यथार्थ अस्पताल में है। परिजन यहां पहुंचे तो उधम की मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद सुभाष लापता हो गया। मामले में सुभाष और देवेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। परिजनाें ने जहरीला पदार्थ देकर या पीटकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सेक्टर-36 में मकान के किरायेदार और उसके साथियों में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तीन युवक यहां नशे की हालत में मिले थे। एक युवक को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पत्नी की शिकायत पर दो लोगों को नामजद कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - विशाल पांडे, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें