फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अजब लंच बॉक्स, खाने की जगह भरे थे मोबाइल डिस्प्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 मोबाइल डिस्प्ले को लंच बॉक्स में रखकर ले जा रहा था इंजीनियर
विज्ञापन

- इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की एक कंपनी की घटना, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा चोरी का सामान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की एक कंपनी से एक कर्मचारी ने मोबाइल की 12 डिस्प्ले चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी लंच बॉक्स में रखकर डिस्प्ले लेकर जा रहा था, लेकिन गेट पर सुरक्षाकर्मियों की जांच में चोरी पकड़ी गई। उसके बाद आरोपी गाली गलौंज कर मौकेे से फरार हो गया। कंपनी के मैनेजिंग डाॅयरेक्टर ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 स्थित ईसीडीएम टेक्नोलॉजी कंपनी के एमडी क्यूंगजुन ली ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि कंपनी में सचिन सोलंकी निवासी सरावल सहावर कासगंज इंजीनियर के रूप में काम करता था। इस समय वो सूरजपुर में रहता है। आरोप है कि 16 सितंबर की शाम 5 बजे छुट्टी होने के बाद वो घर जा रहा था। गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो लंच बॉक्स के अंदर एक मोबाइल मॉडल की 12 डिस्प्ले निकलीं। इसकी सूचना प्रबंधन के लोगों को दी। सभी के पूछने पर आरोपी गाली गलौज कर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पुरानी फुटेज में आरोपी अपने कपड़ों में भी डिस्प्ले छिपाता हुआ दिख रहा है। साथ ही उसके कार्य क्षेत्र में भी डिस्प्ले मिली हैं। आरोप है कि आरोपी कंपनी से लाखों रुपये की डिस्प्ले चोरी कर चुका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें