फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी ऑर्डर पर कपड़ा मंगाया, 3.89 लाख का भुगतान अटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी ऑर्डर पर कपड़ा मंगाया, 3.89 लाख का भुगतान अटकाया
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में एक कपड़ा कारोबारी से ऑर्डर के जरिये लाखों रुपये का माल लेने और भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। कंपनी के निदेशक सुधीर अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 स्थित फैब्रिक फर्म विभिन्न प्रकार के होजरी फैब्रिक की आपूर्ति करती है। वर्ष 2016 में आरोपियों ने खुद को नेवरो एक्सपोर्ट्स का निदेशक बताते हुए कारोबारी से संपर्क किया था। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच लेनदेन हुआ और समय पर भुगतान भी किया गया। इससे कारोबारी का विश्वास बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग ऑर्डर देकर कपड़े की सप्लाई शुरू करा दी।आरोप है कि माल के बदले दिए गए कई चेक बाद में बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपियों ने बाउंस हुए चेक की रकम दूसरे माध्यमों से चुकाई। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और प्रोक्योरमेंट ऑर्डर के आधार पर माल लिया जाता रहा। धीरे-धीरे कारोबारी की करीब 3.89 लाख रुपये की रकम फंस गई। आरोप है कि बकाया भुगतान के लिए कई बार संपर्क करने और कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद रकम नहीं लौटाई गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें