फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: औद्योगिक निवेश के लिए बनेगा यमुना सिटी में बिजनेस पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नाेट - अभी ऑनलाइन न चलाएं।
विज्ञापन

-

औद्योगिक निवेश के लिए बनेगा यमुना सिटी में बिजनेस पार्क- प्लग एंड प्ले मॉडल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए शासन की नई नीति का अध्ययन करा रहा यमुना प्राधिकरण
- जल्दी योजना को अंतिम रूप देकर बोर्ड में अनुमति के लिए रखा जाएगा प्रस्ताव।
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्टार्टअप और नए उद्योगों को निवेश का माहौल देने के लिए यमुना प्राधिकरण बिजनेस पार्क विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए जहां प्रदेश सरकार की हालिया बिजनेस पार्क पॉलिसी का अध्ययन कराया जा रहा है। वहीं अगली बोर्ड बैठक में इसके लिए एक प्रस्ताव भी यमुना प्राधिकरण रखेगा।
विज्ञापन

सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि यमुना सिटी में एक बिजनेस पार्क बनाए जाने की संभावना है। प्रदेश सरकार की नीति का लाभ लेते हुए इसे कैसे विकसित किया जाए, इसके लिए अधिकारियों को इसका आकलन करने के लिए कहा गया है। इससे एक बेहतर बिजनेस पार्क का खाका तैयार हो सकेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। उम्मीद है कि बिजनेस पार्क से उद्योगों को इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े निवेश की जरूरत से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक बिजनेस पार्क विकास पॉलिसी में प्रमुख शहरों में इन्हें विकसित किया जाना है। निजी कंपनियों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आवश्यक होने पर जमीन की उपलब्धता सरकार कराएगी। इस बिजनेस पार्क का मॉडल पूरी तरह प्लग एंड प्ले पर आधारित है। इसमें कंपनियों को काम शुरू करने के लिए जरूरी संसाधन पूर्व से विकसित होकर मिल जाएंगे। इसका खासतौर पर फायदा विदेशी कंपनियों के अलावा आईटी सेक्टर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें