फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिटुमिन किल्लत पर शासनादेश का इंतजार, नहीं बन पा रहीं है सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटुमिन किल्लत पर शासनादेश का इंतजार
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं।

-लोक निर्माण विभाग के मूल्य वृद्धि समायोजन को यूपी कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अमेरिका और इजराइल के ईरान से युद्ध के कारण क्रूड आयल की कीमतें बढ़ी हुई है। इसके चलते सड़क निर्माण के लिए जरूरी बिटुमिन की कीमतें भी बढ़ गई हैं। यह हवाला देकर नोएडा प्राधिकरण में सड़क रिसर्फेसिंग के काम लेने वाले ठेकेदार काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। पूरे शहर में मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक सड़कें टूटी और उखड़ी हुई हैं।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसे देखते हुए बिटुमिन की दरों में वृद्धि के मूल्य समायोजन की मंजूरी यूपी कैबिनेट से सोमवार को ली है। वहीं औद्योगिक विकास विभाग में इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण में पीडब्ल्यूडी के मानकों का ही पालन करवाया जाता है। अब आगे प्राधिकरण के लिए शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। प्राधिकरण 50 से ज्यादा सड़कों की रिसर्फेसिंग 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराने के लिए टेंडर कर एजेंसी का चयन कर चुका है। लेकिन बिटुमिन की कीमतों का हवाला देकर एजेंसी संचालक ठेकेदार काम नहीं शुरू करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे भरवाने का काम शुरू करवाया गया, कई सड़कों पर निकल पाना मुश्किल: शहर के सड़कों की हालत रिसर्फेसिंग न होने की वजह से खराब होती जा रही है। गड्ढ़े भी बड़े होते जा रहे हैं। दो पहिया वाहन चालकों का सड़कों से गुजर पाना मुश्किल हो रहा है। यह देखते हुए प्राधिकरण ने कुछ वर्क सर्कल में गड्ढ़ों को भरवाने की शुरुआत कर दी है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि सड़कों के गड्ढे भरवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें