फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाजीपुर से किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने सामने रहने वाले युवक पर उसे ले जाने का शक जताया है। बड़ी बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पूरा परिवार हाजीपुर में रहता है। उनकी छोटी बहन 17 नवंबर को बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोप है कि उसी दिन से सामने रहने वाला अनवर भी गायब है और उसका मोबाइल बंद आ रहा है। किशोरी की बहन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सर्विस रोड पर स्कूटी की टक्कर से युवक का पैर टूटा

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-33 सर्विस रोड पर स्कूटी की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। मूलरूप से इटावा निवासी नितिन कुमार वर्तमान में सेक्टर-53 के गिझौड़ गांव में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके साले सुगम चतुर्वेदी निजी काम से सेक्टर-33 सर्विस रोड पर खड़े थे। इसी दौरान कपिल कौशिक स्कूटी से वहां पहुंचे और सुगम को टक्कर मार दी। हादसे में सुगम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद नितिन ने सेक्टर-24 थाना में शिकायत दी। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर घायल

नोएडा (संवाद)। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित नगली बिजलीघर के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सेक्टर-30 निवासी राहुल का छोटा भाई मनु गोस्वामी सुबह करीब साढ़े छह बजे कार से नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रहा था। सेक्टर-135 स्थित नगली बिजलीघर के पास एक ट्रक चालक ने तेज गति से कार को बाईं ओर से ओवरटेक किया और अचानक दाईं ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा कार के बाईं ओर जोरदार टकरा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और मनु गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें