नोएडा (संवाद)।
सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में शुक्रवार को परिवहन मेले का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक वाहन मालिकों ने पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराया। मेले में बकाया टैक्स जमा करने, जुर्माने में छूट, पुराने व्यावसायिक वाहनों को कबाड़ कराने, पंजीकरण, फिटनेस और परमिट संबंधी सुविधाएं दी गईं। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने बताया कि मेले का उद्देश्य लंबित कार्यों का मौके पर निस्तारण करना है।