फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनरल स्टोर की छत पर गोदाम बनाकर रखे थे पटाखे, दुकानदार दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो लाख रुपये से अधिक के पटाखे बरामद, बिना लाइसेंस कर रहे थे बिक्री
विज्ञापन

सप्लाई करने वालों की तलाश में पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सदरपुर गांव में जनरल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से पटाखों का कारोबार किया जा रहा था। दुकानदार दंपती ने दुकान की छत पर बने कमरे को पटाखों का गोदाम बना रखा था। यहां से चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बुधवार रात छापा मारकर दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये से अधिक कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। आरोपियों के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात टीम सदरपुर गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पंडित वाली गली स्थित कृष्णा जनरल स्टोर पर बिना अनुमति पटाखे बेचे जा रहे हैं। दुकान से लोग कट्टों में भरकर पटाखे ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दुकान पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान छत पर बने कमरे में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिले। दुकानदार से इनके भंडारण और बिक्री का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने मौके से दुकानदार योगेश कुमार और उसकी पत्नी मोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती ने इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से खरीदे थे। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें