फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी का नाम और ट्रेडमार्क कॉपी कर 20 लाख के गिफ्ट कार्ड हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी का नाम और ट्रेडमार्क कॉपी कर 20 लाख के गिफ्ट कार्ड हड़पे
विज्ञापन

- फर्जी ई-मेल और वेबसाइट के जरिये कारोबारी बनकर दिया ऑर्डर, साइबर थाने में प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कंपनी की पहचान और ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर साइबर ठगों ने करीब 20 लाख रुपये के रुपे गिफ्ट कार्ड हासिल कर लिए। आरोपियों ने पहले कारोबारी बनकर कंपनी से संपर्क किया और फिर फर्जी ई-मेल आईडी व मिलते-जुलते डोमेन के जरिये ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी की। गिफ्ट कार्ड लेने के बाद उनका इस्तेमाल दूसरे भुगतान गेटवे पर कर दिया गया। इस मामले में शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पप्पू दास नाम के व्यक्ति ने इंडियामार्ट के माध्यम से कंपनी से संपर्क किया था। उसने अपने डीलर और वितरकों को देने के लिए रुपे गिफ्ट कार्ड खरीदने की बात कही। इसके बाद उसने आंवी एंटरप्राइजेज की संचालक नीलिमा मलिक से कंपनी की टीम का परिचय कराया। कंपनी के मुताबिक, आंवी एंटरप्राइजेज के नाम से भेजे गए ई-मेल के जरिये 27 सितंबर तथा 14, 15 और 28 अक्तूबर 2025 को चार ऑर्डर दिए गए। प्रत्येक ऑर्डर करीब पांच लाख रुपये का था। बाद में कंपनी की जांच में पता चला कि बातचीत के लिए इस्तेमाल की गई ई-मेल आईडी वास्तविक नहीं थी। आरोप है कि ठगों ने कंपनी के असली नाम से मिलता-जुलता फर्जी डोमेन तैयार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब 20 लाख रुपये के गिफ्ट कार्ड हासिल करने के बाद उनका इस्तेमाल एमओएस यूटिलिटी पेमेंट गेटवे पर किया। वहीं, जिन लोगों के नाम पर वास्तविक ऑर्डर होने का दावा किया गया था, उन्हें गिफ्ट कार्ड मिले ही नहीं। इस मामले में साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार राणा ने बताया कि पुलिस फर्जी ई-मेल, डोमेन और गिफ्ट कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें