यमुना सिटी।
जेवर कोतवाली पुलिस ने जमीनी विवाद में सगे भाई की फावड़ा मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि ग्राम नीमका निवासी देवेन्द्र उर्फ देवू का अपने सगे भाई भोले शंकर (52) से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने भाई की फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी देवेन्द्र को चौरोली अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया।