फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्मी का असर ब्लड प्रेशर तक, लंबी लाइनों में लगकर करवा रहे चेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो है)
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। जिले में बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अस्पताल के अनुसार, एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों ने अपना बीपी टेस्ट कराया, जिनमें कई मरीजों का रक्तचाप सामान्य से अधिक या कम पाया गया।
विज्ञापन




अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण रक्तचाप प्रभावित हो रहा है। ऐसे मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाएं और खानपान संबंधी सलाह दी गई। फिजिशियन डॉ. प्रदीप शैलेत ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर अचानक घट या बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। सेक्टर-62 निवासी 40 वर्षीय महिला सोमवार को चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। जांच में उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से काफी कम पाया गया। डॉक्टरों ने इसे गर्मी और शरीर में पानी की कमी का प्रभाव बताया। प्राथमिक उपचार और परामर्श के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ। 32 वर्षीय एक पुरुष मरीज सिरदर्द और बेचैनी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें तनाव कम करने, पर्याप्त पानी पीने और नियमित जांच कराने की सलाह दी। आवश्यक दवा देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें