-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए 4 मोबाइल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शहर में लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। आरोपी चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान अमित निवासी चक्रपुर कदीम रामपुर, लाला उर्फ अभिषेक निवासी नवादा ग्रेनो और आदिल निवासी तुगलपुर ग्रेनो के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इंटेलिजेंस की मदद से चेकिंग के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित इस समय बिरोंडी गांव में रह रहा था। आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस काफी दिन से गिरोह की तलाश में लगी थी। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।