फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के चेक से 4.68 लाख निकालने की कोशिश, बैंक की सतर्कता से बची रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुजुर्ग ने पूर्व किरायेदार पर जताया शक, कई चेक गायब होने का दावा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईटा-1 सेक्टर के रहने वाले 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक ने अपने संयुक्त बैंक खाते से चोरी किए गए चेकों का उपयोग कर धोखाधड़ी से धन निकालने के प्रयास की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।।
अरुण शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका और उनकी पत्नी शबनम शर्मा का एचडीएफसी बैंक की अल्फा कमर्शियल बेल्ट शाखा में संयुक्त बचत खाता है। 11 मई 2026 को एचडीएफसी बैंक की फरीदाबाद शाखा से उन्हें सूचना मिली कि उनके खाते से 4 लाख 68 हजार 600 रुपये निकालने का प्रयास किया गया है। बैंक अधिकारियों को चेक पर किए गए हस्ताक्षरों पर संदेह हुआ। जिसके चलते भुगतान रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद जब उन्होंने अपनी चेकबुक की जांच की तो पता चला कि गायब है। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उनकी पत्नी शबनम शर्मा के जाली हस्ताक्षर कर उक्त चेक के माध्यम से रकम निकालने का प्रयास किया। बैंक द्वारा भुगतान रोके जाने के कारण धनराशि सुरक्षित बच गई। जांच के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके पूर्व किरायेदार कमलेश गामी का इस मामले में हाथ हो सकता है। चेक का उपयोग करने वाले व्यक्ति ने तनुज कुमार नाम से एचडीएफसी बैंक की मथुरा शाखा में एक बैंक खाता खुलवा रखा है। चेकबुक का दोबारा देखने पर पता चला है कि पहले से चार चेक गायब हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें