फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से फटा युवक का पेट, 33 टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से फटा युवक का पेट, 33 टांके लगे, हालत गंभीर
विज्ञापन

-युवती चला रही थी बीएमडब्ल्यू बाइक, आरोप कि तेज रफ्तार में कर रही थी स्टंट
गाजियाबाद के पते पर पंजीकृत है बाइक, पुलिस ने बरामद की :

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती ने सेक्टर-18 अंडरपास के पास दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बाइक सवार युवक का पेट फट गया। 33 टांके लगाने पड़े। युवक का इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा है। युवक के साथ बाइक पर मौजूद उसकी बहन और एक साल का भांजा भी घायल हुआ है। हादसे के बाद स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती मौके से भाग निकली। आरोप यह भी है कि युवती स्टंट कर रही थी। शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-20 पुलिस को दी गई शिकायत में विकास कुमार ने बताया है कि 17 फरवरी की शाम करीब 4 बजे उनके भतीजा और भतीजी बाइक से कहीं जा रहे थे। सेक्टर 18 अंडरपास के पास स्पोर्ट्स बाइक से आ रही युवती ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजा सौरभ, भतीजी ऋतु और भतीजी की गोद में बैठा एक बच्चा घायल हो गया। घायल युवक को परिजन पहले नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पेट का ऑपरेशन बताकर करीब 10 लाख रुपये खर्च का अनुमान दिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन उसे वहां से लेकर दिल्ली एम्स ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पेट में 32-33 टांके लगाए। युवक अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाली स्पोर्ट्स बाइक की पहचान कर बरामद कर ली गई है। बाइक गाजियाबाद के पते पर पंजीकृत है। चालक युवती के बारे में जानकारी स्पष्ट की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें