फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदलने जा रहा है दादरी रेलवे स्टेशन का चेहरा, यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह में नए भवन से शुरू होगा बुकिंग काउंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित गौतमबुद्ध नगर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन दादरी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ब्रिटिश शासनकाल में बने करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने स्टेशन भवन की जगह अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नया रेलवे स्टेशन तैयार हो चुका है। रेलवे प्रशासन के अनुसार आगामी एक सप्ताह के भीतर नए भवन में बुकिंग काउंटर शुरू कर दिया जाएगा।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि पुराना स्टेशन भवन अंग्रेजी शासनकाल में निर्मित था, जो वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं रह गया था। यात्रियों की बढ़ती संख्या और विभागीय कार्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए आधुनिक स्टेशन भवन का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि नए भवन में यात्रियों के लिए आधुनिक बुकिंग काउंटर, विशाल प्रतीक्षालय और रेलवे विभाग के विभिन्न कार्यालय बनाए गए हैं। इससे सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित हो सकेंगे।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म संख्या पांच का निर्माण भी जल्द : रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेनों के संचालन के बीच ही नए प्लेटफॉर्म संख्या पांच का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। इसके बनने से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और संचालन में सुविधा मिलेगी।

प्रयागराज एक्सप्रेस में बढ़ी यात्रियों की संख्या : दादरी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए 23 अप्रैल से शुरू हुई एक्सप्रेस ट्रेन को यात्रियों का अच्छा रुझान मिल रहा है। शुरुआत में जहां जनरल कोच में करीब 70 यात्री और आरक्षित श्रेणी में सात यात्री सफर कर रहे थे, वहीं अब प्रतिदिन लगभग 350 यात्री इस ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार : स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया फुट ओवरब्रिज भी तैयार कर लिया गया है। इसके माध्यम से यात्री अब रेलवे ट्रैक पार किए बिना आसानी से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे। फुट ओवरब्रिज को सभी प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें