फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के ध्यानार्थ::::::: शादी से इंकार पर बौखलाया सिरफिरा, सो रहे परिवार पर किया छुरे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से इंकार पर बौखलाया सिरफिरा, सो रहे परिवार पर किया छुरे से हमला
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं, घटना स्थल की।

-धारदार वार से महिला की मौत, पति व दो बेटियां गंभीर रुप से घायल, घटना के बाद आरोपी एसी मिस्त्री फरार

-सेक्टर-5 हरौला में शनिवार रात की घटना, आरोपी पहले भी कर चुका था मारपीट, युवती का रिश्ता भी तुड़वाया था

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-5 हरौला में शनिवार रात सो रहे परिवार पर छुरे (धारदार हथियार) से हमला किया गया। इसमें घायल महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हमले का आरोप पड़ोस में एसी रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले एक युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि युवक ने मृतका की बेटी से रिश्ते का प्रस्ताव रखा था, जिसे परिवार से इंकार कर दिया था। घटना के बाद आरोपी हरे नाम फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
फेज-1 थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के छपरा निवासी सुरेंद्र शर्मा परिवार सहित हरौला गांव में किराये पर रहते हैं। वह केयर टेकर का काम करते हैं। परिवार में पत्नी संजू देवी, बेटियां ज्योति और जूली शामिल हैं। बरेली निवासी हरे नाम यादव उम्र करीब 24 साल पास में किराये पर रहकर एसी सर्विसिंग की दुकान चलाता है। हरे नाम का सुरेंद्र की बेटी के साथ एकतरफा प्यार था। कुछ समय पहले युवती के परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार रात परिवार के चारों सदस्य मकान की पहली मंजिल की छत पर सो रहे थे। आरोप है कि देर रात हरे नाम वहां पहुंचा और सो रहे परिवार पर अचानक छुरे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें 40 वर्षीय संजू देवी के शरीर पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति के सीने में चाकू लगा, जबकि उसकी बहन जूली के पैर में चोट आई है। सुरेंद्र शर्मा भी हमले में घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। हमले में पिता- बेटियों की हालत गंभीर है, एक बेटी आईसीयू में है। वहीं सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपी सिरफिरा है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पहले भी तुड़वा चुका था युवती का रिश्ता : पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया है कि आरोपी हरे नाम लंबे समय से सुरेंद्र की बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। सुरेंद्र ने बेटी का रिश्ता कहीं और तय किया था लेकिन आरोपी ने उस रिश्ते को भी तुड़वा दिया था। पड़ोसियों ने बताया है कि आरोपी हंगामा कर परिवार पर दबाव बनाता था। चाल-चलन सही न होने की वजह से सुरेंद्र अपनी बेटी का रिश्ता करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। आरोपी पहले उसी मकान के बगल में रहता था, जहां वर्तमान में पीड़ित परिवार रह रहा है।

महिला ने किया बेटियों और पति को बचाने का प्रयास : जिस बिल्डिंग में पीड़ित परिवार रह रहा है वह बहुमंजिला है। पास में भी ऐसी ही बहुमंजिला बिल्डिंग है। इनमें एक-एक कमरा किराये पर लेकर आस-पड़ोस की कंपनियों में काम करने वाले सैकड़ों श्रमिक परिवार के साथ रहते हैं। हमले में घायल सुरेंद्र की छोटी बेटी से पुलिस को अहम जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक उसने बताया है कि पूरा परिवार बरामदे और खुले हिस्से में सोया हुआ था। मुख्य दरवाजा बंद था। आरोपी छत के रास्ते दूसरे दरवाजे से आया और अचानक हमला कर दिया। पहले हमला सुरेंद्र पर किया पिता को बचाने के लिए बड़ी बेटी आगे आई जिस पर भी हमला कर दिया। आरोपी के हाथ में छुरे जैसा बड़ा चाकू था। बेटी और पति को बचाने के लिए संजू देवी आगे आई। संजू ने आरोपी को बेटी और पति पर हमला करने से रोका और शोर मचाते हुए पीछे धकेलने लगी। इस पर आरोपी ने उनके गर्दन पर धारदार वार कर दिया। फिर वह बेसुध होकर गिर पड़ी और इतने में भीड़ जुटने लगी और शोर भी मचने लगा। खुद को घिरने के डर से आरोपी भाग निकला। यह भी बताया गया है कि हमले से पहले आरोपी ने बिल्डिंग में काफी देर तक हंगामा किया। लोगों का कहना है कि वह धारदार हथियार लेकर इधर-उधर घूम रहा था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था।
विज्ञापन

घायल पति-पत्नी व दो बेटियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती इलाज के दौरान महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। आरोपी का नाम भी प्रकाश में आया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।- मनीषा सिंह, एडीसीपी, नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें