फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से बाधित हुई शहर की बिजली, तारों पर गिरी टहनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली की लाइन पेड़ की शाखा गिरने से लगी आग, आपूर्ति सुबह तक रही प्रभावित
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। आंधी-बारिश से शहर की विद्युत आपूर्ति बिगड़ गई। बिजली की लाइनों पर पेड़ की शाखाएं गिरने से तार टूट गए। इस वजह से सोमवार सुबह तक आपूर्ति बंद रही। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में ऐसे ही हाल रहे। जिस वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। मौसम बिगड़ने के साथ रविवार देर रात आंधी आई। विद्युत निगम ने एहतियात के रूप में आपूर्ति बंद की। स्थिति सामान्य होने पर जब निगम ने आपूर्ति सुचारू की तो कई जगहों पर अंधेरा ही छाया रहा। कारण था फाल्ट, टूटे तार और ट्रिपिंग।
विज्ञापन

सेक्टर 70 में बिजली की लाइन पर पेड़ की शाखाएं गिर गईं। इससे आपूर्ति बंद हो गई। सेक्टर 11, 12, 15, 19, 20, 22, 27, 30, 31, 33, 34, 36, 37, 40, 49, 55, 56, 99 और सेक्टर-110, 122,129, 145 समेत अन्य इलाकों में असर दिखा। आपूर्ति प्रभावित रहने से निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तार टूटने के कारण बाधित हुई बिजली को सोमवार सुबह तक दुरुस्त कराया गया। वहीं अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि जिन स्थानों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं वहां आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें