फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 14 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 14 लाख ठगे
विज्ञापन

- टेलीग्राम से संपर्क कर व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, फर्जी ऐप पर दिखाया कई गुना मुनाफा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। आरोपियों ने उनसे 14 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंजीनियर को पांच अक्तूबर को टेलीग्राम पर एक अज्ञात व्यक्ति का संदेश आया। उसने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया और कई गुना मुनाफा मिलने का दावा किया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें 200 से अधिक सदस्यों वाले व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा। ग्रुप में निवेश और मुनाफे के दावे वाले स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। इससे पीड़ित को ठगों की बातों पर भरोसा हो गया। आरोपियों ने एक लिंक भेजकर मोबाइल में फर्जी एप डाउनलोड कराया।
विज्ञापन

इंजीनियर ने पांच अक्तूबर से 25 अक्तूबर के बीच कई बार में कुल 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए। फर्जी एप पर उनकी निवेश की रकम कई गुना बढ़ी हुई दिखाई जा रही थी। जब पीड़ित ने मुनाफे सहित अपनी रकम निकालने की बात कही, तो ठगों ने भुगतान रोक दिया। उन्होंने अतिरिक्त शुल्क मांगे और बाद में संपर्क तोड़ लिया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें