फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान में खपाते थे चोरी की बाइक और मोबाइल, तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- झपटमारी के मोबाइल खोलकर पार्ट्स बेच देता था आरोपी, दो साल से कर रहे थे वारदात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राहगीरों से मोबाइल झपटने और बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य चोरी और झपटमारी के मोबाइल को अपनी रिपेयरिंग की दुकान के जरिये खपाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, दो चोरी की बाइक, पांच हजार रुपये, बाइक का लॉक तोड़ने वाला स्क्रू और दो चाकू बरामद किए हैं। आरोपी करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों में सक्रिय थे।
नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-28 की सर्विस रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान 20 वर्षीय आशु कुमार, 19 वर्षीय मन्नू कुमार और 32 वर्षीय नावेद खान के रूप में हुई है। आशु और मन्नू बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। नावेद भी बुलंदशहर के खानपुर कस्बे का निवासी है। तीनों वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आशु और मन्नू वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल करते थे। वारदात में पुलिस की नजर से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी। जांच में पता चला कि मन्नू को बाइक की मरम्मत का काम आता है। गिरोह बाइक का लॉक तोड़ने के लिए एक स्क्रू का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने ऐसा ही स्क्रू आरोपियों के पास से बरामद किया है। मोबाइल झपटने के बाद आशु और मन्नू उसे नावेद को सौंप देते थे। नावेद मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। पुलिस का कहना है कि वह चोरी और झपटमारी के मोबाइल फोन को खोलकर उनके पार्ट्स अलग करता था। इसके बाद मोबाइल और पार्ट्स बेचकर रकम जुटाई जाती थी।
विज्ञापन

वारदात के बाद बदल लेते थे ठिकाना :
पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद नोएडा में ज्यादा समय नहीं रुकते थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे बुलंदशहर चले जाते और करीब एक सप्ताह तक वापस नहीं आते थे। इस दौरान चोरी के मोबाइल और बाइक को खपाने का काम किया जाता था। आशु के खिलाफ नोएडा, दिल्ली और बुलंदशहर में सात प्राथमिकी दर्ज हैं। मन्नू के खिलाफ चार और नावेद के खिलाफ पांच प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें