फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीटा-2 कोतवाली प्रभारी को अवमानना का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटा-2 कोतवाली प्रभारी को अवमानना का नोटिस जारी
विज्ञापन

-जिला न्यायालय की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट ने जारी किया नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट ने बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी को अवमानना का नोटिस जारी किया है। जो कोर्ट के आदेश पर एक निजी अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर जारी किया गया है। करीब 14 दिन पहले कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने वादी धीरेंद्र निवासी आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी के प्रार्थना पत्र पर यथार्थ अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने वालों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। उनका आरोप था कि पत्नी राखी को पेट दर्द की शिकायत थी। 30 मई को पत्नी को पेट में ज्यादा दर्द हुआ तो यथार्थ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाने पर तुरंत ऑपरेशन करने की सलाह दी। अगले दिन डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया। अस्पताल ने प्लास्टिक के डब्बे में पथरी का एक हिस्सा दिखाया। आरोप है कि कुछ दिन बाद जांच कराने पर पता चला कि पत्नी के पेट में गंदा खून जमा है। दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। 12 अगस्त को कोर्ट ने बीटा-2 कोतवाली पुलिस को आरोपियों पर केस दर्ज कर रिपोर्ट मांगी थी। केस दर्ज नहीं करने पर वादी ने फिर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर केस दर्ज नहीं करने की जानकारी दी। जिस पर बुधवार को कोर्ट ने कोतवाली प्रभारी को अवमानना का नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें