फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब की बोतलें चुराने के बाद फॉच्यूर्नर ले उड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की बोतलें चुराने के बाद फॉच्यूर्नर ले उड़ा चोर- रात में दो बार घर में घुसा आरोपी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-29 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट्स की एक कोठी में चोरी करने पहुंचे चोर ने पहले शराब की दो बोतल और गणेश जी की मूर्ति चुराई। इसके बाद वह दोबारा घर में घुसा और पार्किंग में खड़ी फॉच्यूर्नर कार लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग कंपनी संचालक जितेंद्र प्रताप राय ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति घर में दाखिल हुआ। वह दो शराब की बोतल और गणेश जी की मूर्ति लेकर बाहर निकल गया। आशंका है कि चोरी की शराब पीने के बाद आरोपी करीब दो घंटे बाद फिर कोठी में पहुंचा। रात करीब दो बजे आरोपी ने घर से फॉर्च्यूनर की चाबी उठाई। इसके बाद वह पार्किंग में पहुंचा और चाबी से कार खोलकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। कुछ ही देर में वह फॉर्च्यूनर लेकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। कार कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके घर में दो कर्मचारी भी काम करते हैं। उन्हें दोनों पर संदेह है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें