फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में तेल डालने से पहले करा लें भुगतान : कादियान

Fri, 26 Sep 2025 02:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

सोनीपत में पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान ने पेट्रोल पंप संचालकों के लिए सुरक्षा संबंधी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने तेल भरने से पहले भुगतान सुनिश्चित करने और सीसीटीवी तथा रोशनी की व्यवस्था पर जोर दिया। इससे चोरी और अन्य घटनाओं की रोकथाम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत। पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं ट्रैफिक नरेंद्र कादियान ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा और रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि वाहनों में तेल डालने से पहले भुगतान की प्रक्रिया पूरी करवा लें ताकि तेल डलवाने के बाद भागने वाली घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने पंप संचालकों को सलाह दी कि वाहनों में तेल डालने से पहले भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें। अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से चालू रखें। रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें