सैफई जाते समय जेवर टोल प्लाजा पर अखिलेश यादव का हुआ स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/जेवर। ग्रेटर नोएडा से वापस सैफई लौटते समय पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
युवजन सभा के प्रदेश सचिव अनुज नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर अखिलेश यादव का स्वागत किया। अनुज ने बताया कि अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने के लिए कहा और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं जो हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने, आपसी एकता बनाए रखने और जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।