फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदलेगा थाना क्षेत्रों का भूगोल, पुलिस कमिश्नरेट में सुरक्षा होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलेगा थाना क्षेत्रों का भूगोल, पुलिस कमिश्नरेट में सुरक्षा होगी मजबूत
विज्ञापन

- आलाधिकारियों ने खींचा सुरक्षा का खाका, एयरपोर्ट के दो समेत नौ नए थानों का प्रस्ताव
- मेडिकल डिवाइस पार्क, यमुना स्पोर्ट्स सिटी, निलौनी मिर्जापुर, ऐच्छर में भी होगा थाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र ने नोएडा एयरपोर्ट के साथ यहां स्थापित होने वाले उद्योग, बड़ी परियोजनाओं और बढ़ती आबादी की सुरक्षा का भी खाका तैयार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने क्षेत्र में नौ नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इनमें ऐच्छर और अजायबपुर पुलिस चौकियों को भी थाना बनाने और एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए दो नए थाने बनाने का प्रस्ताव है। इन थानों की मंजूरी मिलने के बाद थाना क्षेत्रों का नए ढंग से सीमांकन कर भौगोलिक समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।
जिला व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के बाद से नई-नई परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है। वहीं, निवेशकों का भी रूझान यहां बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा सेंट्रल जोन के ग्रेनो वेस्ट से लेकर ग्रेटर नोएडा जोन के दादरी, कासना, यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास भी आबादी लगातार बढ़ने लगी है। अगले साल सितंबर माह में एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होनी है। ऐसे में आने वाले समय में इन सब गतिविधियों के और बढ़ने के आसार हैं। इसके कारण पुलिस कमिश्नर और जिले के अन्य आलाधिकारियों ने नौ नए थाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें एयरपोर्ट और ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा के लिए दो-दो नए थाने, सेक्टर-29 में मेडिकल डिवाइस पार्क थाना, सेक्टर-25 ए में यमुना स्पोर्ट्स सिटी थाना, रबूपुरा के पास निलौनी मिर्जापुर थाना, दादरी में आने वाली अजायबपुर चौकी, बीटा-2 थाने की ऐच्छर चौकी को भी थाना बनाने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए परिसर में न केवल थाना बनाया जाएगा। बल्कि पास में ही डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी के दफ्तर और पुलिस लाइन बनाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बढ़ा दी गई सुरक्षा
यमुना एक्सप्रेसवे पर भी पुलिस चौकी तैयार की गई है। निलौनी मिर्जापुर पर पुलिस बूथ संचालित कर दिया गया है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे व पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये जाने के लिए व्यापक हाइवे पेट्रोलिंग कार्य योजना तैयार की जा रही है। अलग से हाइवे पेट्रोल संचालित किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए यमुना सिटी व एनएफएक्स मॉल नामक चौकी स्थापित की गई है और दनकौर क्षेत्र में दो वाच टावर का संचालन शुरू कर दिया गया है।
दूर होंगी कई सेक्टर और सोसाइटी निवासियों की समस्या
बिसरख और जेवर कोतवाली क्षेत्र में दो नए थाने, दादरी, बीटा-2, दनकौर और रबूपुरा थाना क्षेत्र में जब एक-एक नया थाना बनेगा। पुराने थानों का और नए क्षेत्र को मिलाकर ही सीमांकन किया जाएगा। इससे क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी। अभी कई सेक्टर और सोसाइटी के लोगों को शिकायत लेकर दस से 12 किमी दूर थानों में जाना पड़ता है। कई सेक्टर, सोसाइटी व अन्य स्थान दूसरे थाने के करीब हैं, जबकि उनकी कार्रवाई कई किमी दूर थाने में होती है। डेल्टा-1, डेल्टा-2, डेल्टा-3 ओमीक्रान-1, ओमीक्रान-1ए, ओमीक्रान-2, ओमीक्रान-3, म्यू-1, म्यू-2 सेक्टर, सिकंदराबाद सीमा से लगे गांव, जेवर जहांगीरपुर के गांव के लोगों को भौगोलिक खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नए थाने और दो पुलिस चौकी को थाने बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

कोट्स
एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे, पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नए थानों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए इंटरनेशनल टर्मिनल पुलिस स्टेशन और डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन, मेडिकल डिवाइस पार्क, यमुना स्पोर्ट्स सिटी आदि पुलिस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
- लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें