फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेनेसिस स्कूल व समरविले स्कूल ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में चल रही तीसरी चैंपियन चैलेंज इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैच में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने कोठारी अंडर-14 को 167 रन से हरा दिया। वहीं, दूसरे मैच में समरविले स्कूल ने रामाज्ञा स्कूल नोएडा को 63 रन से हराया।
विज्ञापन


पहले मैच में जेनेसिस स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 254 रन बनाए। अर्जुन ने 48 गेंद पर 14 चौके व आठ छक्कों की मदद से नाबाद 122 की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। किशन ने दो विकेट हासिल किए। जवाब मे कोठारी 87 रन ही सिमट गई। जेनेसिस स्कूल से सुभान गुट्टी ने चार विकेट हासिल किए।
दूसरे मैच में समरविले स्कूल ने दो विकेट पर 116 रन बनाए। रिषी राज श्रीवास्तव ने 34 रन बनाए। दिव्यांश ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में रामाज्ञा स्कूल 53 रन पर ही सिमट गई। समरविले स्कूल की ओर से रिषभ सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं, रिषी राज श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें