फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लगातार तीसरी बार दादरी नगर पालिका की चेयरमैन बनी गीता पंड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी नगर पालिका की तीसरी बार अध्यक्ष बनीं गीता पंडित
विज्ञापन


- नगर पंचायत बिलासपुर, जेवर व जहांगीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों ने लहराया परचम
- नगर पंचायत दनकौर में भाजपा प्रत्याशी राजवती जीती, सपा, बसपा और कांग्रेस साफ

माई सिटी रिपोटर
ग्रेटर नोएडा। नगर निकाय चुनाव में दादरी और दनकौर में भाजपा का परचम लहराया, जबकि बिलासपुर, जेवर और जहांगीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बादशाहत कायम की है। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अय्यूब मलिक को 5758 मतों से मात दी है। वहीं, नगर पंचायत दनकौर में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा की प्रत्याशी राजवती ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जेवर में नारायण माहेश्वरी, जहांगीरपुर में गजेंद्र और बिलासपुर में लता संजय चौधरी ने जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद रिटर्निंग अफसरों ने विजेताओं को जीत का प्रमाणपत्र सौंपे।
शनिवार सुबह आठ बजे दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज, जेवर के जनता इंटर कॉलेज और दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। नगर पालिका परिषद दादरी के अध्यक्ष पर भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित और सपा प्रत्याशी अय्यूब मलिक के बीच टक्कर रही। हालांकि गीता पंडित शुरुआत से ही बढ़त पर रही और आखिर में सपा प्रत्याशी को 5758 के अंतर से हरा दिया। गीता पंडित को 22,243 वोट और अय्यूब मलिक को 16485 वोट मिले। भाजपा के बागी प्रत्याशी जगभूषण भी 464 वोट हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन

उधर नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी ने 4529 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, उनको 9252 वोट मिले है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी औरंगजेब अली को 4752 मत मिले, जबकि भाजपा तीसरे, बसपा चौथे और कांग्रेस पांचवें स्थान पर रही। जहांगीरपुर में निर्दलीय व बसपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही। अंत में निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र सिंह ने 1668 वोट हासिल जीत दर्ज की। गजेंद्र ने बसपा के फराईम को 356 मतों से हराया है।
दनकौर में पहली बार भाजपा ने बसपा और सपा का किला ध्वस्त किया। नगर पंचायत दनकौर के अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी राजवती ने 116 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 3505 मत और प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी रोशनी को 3389 मिले। रोशनी पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। वहीं, नगर पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी लता संजय चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुदेश नागर को 389 मतों से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी लता को 1888 वोट और भाजपा प्रत्याशी सुदेश नागर को 1499 वोट मिले।
-
एक-एक मत को लेकर हुई समर्थकों में नोकझोंक
नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना के दौरान एक-एक वोट को लेकर आपस में कई बार झगड़ते पाए। कई बार प्रत्याशियों के नए-नए एजेंट देखकर भी नोकझोंक हुई और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

-
मतगणना के दौरान तैनात रहा पुलिस बल
तीनों मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। समर्थकों को मतगणना टेबल से दूर रखा गया। किसी भी प्रत्याशी को जीत के बाद जुलूस नहीं निकालने दिया गया। हालांकि विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ रही। मतगणना पूरी होने के बाद प्रशासन ने सभी मत पेटियों को नोएडा फेज-दो की सब्जी मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें