फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार माह में ही बीसरू-गुलालता रोड पर बने गड्डे, लाखों की लागत पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। बीसरू से गुलालता को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के महज चार माह बाद ही जवाब देने लगी है। लाखों रुपये की लागत से बनी इस सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जबकि कई हिस्सों से रोड की परत और रोड़ियां तक गायब हो गई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गुलालता गांव निवासी ईशा, अब्बास, हबीबुर्रहमान, याहयाह बीसरू गांव निवासी नियाजुदीन, कामिल, जाहिद, शाहिद आदि ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार के बीच सांठगांठ के चलते घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही उन्होंने गुणवत्ता को लेकर विरोध दर्ज कराया था, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन


अब हालात यह हैं कि सड़क पर बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। खासकर रात के समय वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरनाक साबित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिन्हें आए दिन फिसलन और गड्ढों के कारण चोटिल होना पड़ रहा है। गुलालता और बीसरू गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की विजिलेंस जांच होनी चाहिए ताकि निर्माण कार्य में हुई कथित धांधली उजागर हो सके।
विज्ञापन



हाल ही में रोड बनकर तैयार हुई है, मार्ग पर गड्डे बने है तो ठेकेदार से इन्हें ठीक कराया जाएगा। सप्ताह भर के अंदर मार्ग पर बने गड्ढों को भर दिया जाएगा। -रियाज खान, कनिष्ठ अभियंता मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें