फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन में जीडी गोयनका, एंबिएंस और ब्लू बेल्स का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसजीएफआई प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले संपन्न, जिला टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में शहर के सरकारी और निजी स्कूलों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की प्रतियोगिताओं के आधार पर जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
अंडर-14 वर्ग में ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, सेक्टर-4 विजेता रहा, जबकि हेरिटेज एक्सपेरिमेंटल स्कूल उपविजेता बना। डीपीएस सेक्टर-45 और सनसिटी स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सेक्टर-10ए ने खिताब जीता। ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि प्रेसीडियम स्कूल और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में एंबिएंस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-43 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। डीपीएस सेक्टर-45 उपविजेता रहा, जबकि हेरिटेज एक्सपेरिमेंटल स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49 संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन गुरुग्राम ब्लॉक टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे। आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें