फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू का सैटेलाइट निर्माण में योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के शिक्षक और छात्र ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। दोनों ने चेन्नई स्थित स्पेस किड्ज इंडिया में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित सैटेलाइट निर्माण गतिविधियों में हिस्सा लिया।



विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विवेक चौधरी और छात्र आर्यन श्रीवास्तव ने आगामी अंतरिक्ष मिशन के लिए तैयार की जा रही सैटेलाइट पर काम किया। टीम ने एस-बैंड एंटीना के डिजाइन और निर्माण में योगदान दिया। यह एंटीना ग्राउंड स्टेशन को अंतरिक्ष में स्थापित सैटेलाइट से लाइव डेटा प्राप्त करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान टीम ने मिशन शक्तिसैट के तहत सैटेलाइट निर्माण, तकनीकी परीक्षण और प्रक्षेपण की तैयारियों का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल किया। स्पेस किड्ज इंडिया की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. श्रीमति केशन ने टीम का मार्गदर्शन किया। जीबीयू और स्पेस किड्ज इंडिया के बीच हुए एमओयू के तहत विद्यार्थियों को अंतरिक्ष अनुसंधान और सैटेलाइट निर्माण से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें